HALDWANI: डबल मर्डर से इलाके में दहशत, पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की हत्या हत्या

हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. गल्ला मंडी में एक युवक और एक युवती के शव मिले हैं. दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ और कोतवाल सहित भारी पुलिस बल पहुंचा. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा के रूप में हुई है.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह श्रमिक मंडी इलाके में काम करने पहुंचे थे. उन्होंने ही सबसे पहले दोनों के शव देखे थे. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस ने पूरे परिसर की बेरीकेडिंग कर दी है, ताकि कोई भी सबूत से छेड़छाड़ नहीं कर सके.

युवती की शिनाख्त भी हो गई है. वो नैनीताल जिले के ही एक गांव की रहने वाली थी. उसके परिजनों ने बताया कि वो पढ़ाई के लिए हल्द्वानी में रह रही थी. युवती हल्द्वानी के सबसे बड़े कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. वो अपनी पढ़ाई के लिए खुद ही मेडिकल स्टोर में काम करके पैसे कमा लेती थी. बताया जा रहा है कि वो पढ़ाई में काफी तेज थी. वो शुभम टम्टा के साथ वहां क्यों आई थी, इसका पता नहीं चल सका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *