MODI: परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में पीएम ने किया छात्रों से संवाद, बच्‍चों को दी स्‍वदेशी चीजें अपनाने की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन में देशभर से आए बच्‍चों से मुलाकात की। दिल्‍ली स्थित पीएम आवास पर मोदी ने पहले बच्‍चों को असम के गमछे पहनाए और फिर उनके सवालों के जवाब दिए. पहले एपिसोड में मोदी ने बच्‍चों को विदेशी चीजें छोड़कर स्‍वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी। साथ ही, बच्‍चों से कहा कि वो 25 साल में विकसित भारत बनाने को अपना सपना बनाएं.
बता दें ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का 9वां संस्करण सुबह 10 बजे से शुरू हो गया था. इस कार्यक्रम की स्क्रीनिंग संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में भी हुई, जहां करीब 250 छात्र मौजूद रहे. इस दौरान कई सांसद भी उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है इस साल के संस्करण ने भागीदारी के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 2025 के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, इस वर्ष छात्र, अभिभावक और शिक्षकों को मिलाकर 4.5 करोड़ से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए.. इनमें 4.19 करोड़ छात्र, लगभग 25 लाख शिक्षक और 6 लाख से ज्यादा अभिभावक शामिल हैं. हर साल तालकटोरा स्टेडियम में होने वाला यह कार्यक्रम इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में किया गया.

आपको बता दें कि पीएम मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों के छात्रों से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं तो कुछ छात्रों को तो प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मिलने का मौका भी मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *