Budget Session : बजट सत्र से पहले पीएम ने मीडिया को किया संबोधित, ‘सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’ को बताया मुख्य एजेंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र से पहले मीडिया को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि कल राष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे की अभिव्यक्ति, उनकी क्षमता का प्रमाण और उनकी आकांक्षाओं, विशेषकर युवाओं की आकांक्षाओं का खाका था। राष्ट्रपति ने सभी सांसदों के लिए मार्गदर्शन हेतु कई बातें भी कहीं। सत्र की शुरुआत और 2026 के लिए राष्ट्रपति द्वारा व्यक्त की गई अपेक्षाओं को सभी सांसदों ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बजट सत्र से पहले सरकार की दिशा स्पष्ट करते हुए ‘सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’ को मुख्य एजेंडा बताया। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर दिया और राष्ट्रपति के अभिभाषण को देश की आकांक्षाओं का खाका करार दिया।
मोदी ने कहा कि ये बजट सत्र है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। ये दूसरे चौथाई का प्रारंभ हो रहा है और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण 25 वर्ष का दौर आरंभ हो रहा है। और ये इस शताब्दी के दूसरे क्वाटर का ये पहला बजट आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस तिमाही की शुरुआत में ही, भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता आने वाली सदी के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाता है। यह मुक्त व्यापार महत्वाकांक्षी भारत के लिए है।
मोदी ने कहा कि देश का ध्यान बजट की तरफ होना बहुत स्वाभाविक है। लेकिन इस सरकार की पहचान रही है Reform-Perform & Transform. अब तो हम Reform express पर बहुत तेजी से चल पड़े हैं। और मैं संसद के भी सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं कि इस reform express को गति देने में वे भी अपनी सकारात्मक शक्ति लगा रहे हैं। जिसके कारण reform express को लगातार गति मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *