AMIT SHAH DAURA: गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी वर्ष समारोह में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी भी हुए शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वर्गाश्रम जौंक स्थित गीताभवन (नंबर सात) में गीताप्रेस गोरखपुर की सुप्रसिद्ध कल्याण पत्रिका के शताब्दी महोत्सव में पहुंचे । वेद निकेतन हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह गीताभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन किया। बताया गया कि अब तक कल्याण पत्रिका की 17 करोड़ पचास लाख प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं।

RAIN WATER HARVESTING HD

मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, राम जन्म भूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आदि मौजूद रहे।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह रात्रि विश्राम हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में करेंगे। गुरुवार को पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हास्पिटल का उद्घाटन करने के बाद गायत्री परिवार की ओर से आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *