MODI-TRUMP: बोर्ड ऑफ पीस के लिए भारत, पाकिस्तान मिस्र, तुर्की जैसे 50 देशों को आमंत्रण...देना होगा 1 बिलियन डॉलर का योगदान - Uttarakhand Highlights

MODI-TRUMP: बोर्ड ऑफ पीस के लिए भारत, पाकिस्तान मिस्र, तुर्की जैसे 50 देशों को आमंत्रण…देना होगा 1 बिलियन डॉलर का योगदान

Rain Water Harvesting

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण के तहत बने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया है.ट्रंप ने इस पहल को मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने और वैश्विक संघर्षों को सुलझाने के लिए एक ऐतिहासिक और साहसिक प्रयास बताया. अगर भारत इस न्योते को स्वीकार करता है, तो वह तीन वर्षों के लिए इस बोर्ड का हिस्सा बनेगा.

इस बोर्ड की अध्यक्षता ट्रंप करेंगे, और इसकी स्थापना का उद्देश्य गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए शासन की देखरेख और वित्तपोषण का समन्वय करना है. इसके अलावा, इस बोर्ड को अन्य वैश्विक संघर्षों में भी अहम भूमिका निभाने की संभावना है. ट्रंप के पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को मध्य पूर्व में शांति बहाल करने के लिए इस ‘महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और शानदार प्रयास’ में शामिल होने का निमंत्रण देना उनके लिए गर्व की बात है.

अगर कोई देश इस बोर्ड का स्थाई सदस्य बनना चाहता है, तो उसे 1 बिलियन डॉलर का योगदान देना होगा. यह धन बोर्ड की गतिविधियों में उपयोग किया जाएगा.इस बोर्ड के सदस्य बनने के लिए भारत के अलावा इजरायल, मिस्र, तुर्की, कतर, पाकिस्तान, कनाडा और अर्जेंटीना जैसे 50 देशों को आमंत्रित किया गया है. इसकी आधिकारिक सदस्य सूची आगामी दिनों में दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान जारी की जा सकती है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *