DEHRADUN: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम धामी, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने मुलाकात की. इस दौरान राज्य और केंद्र के बीच जल संसाधन प्रबंधन, पेयजल योजनाओं, सिंचाई, स्वच्छ जल उपलब्धता और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार जल संरक्षण से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.

RAIN WATER HARVESTING HD

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की पर्वतीय भौगोलिक संरचना, जल स्रोतों की संवेदनशीलता और राज्य में सतत जल प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया. सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड न केवल देश की प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल है, बल्कि जल जीवन मिशन और अन्य केंद्रीय योजनाओं को बेहतर ढंग से लागूकर, राज्य सरकार प्रदेश के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए काम कर रही है.

चर्चा के दौरान सीएम धामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री को जानकारी दी कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से पेयजल आपूर्ति, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है. पर्वतीय क्षेत्रों में जल स्रोतों के पुनर्जीवन और परंपरागत जल संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा को सुनिश्चित की जा सके.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *