sarabjeet kaur: फिर चर्चा में आई सरबजीत कौर…पाकिस्तान में परेशान, भारत वापसी की लगाई गुहार !.. एक्स-हसबैंड से मांगी मदद

सरबजीत कौर के नाम से सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय महिला मदद की गुहार लगा रही है। अभी इस ऑडियो को प्रमाणित नहीं किया गया है। कौर ने जब इस्लाम धर्म अपनाकर पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी की थी, तब वे सुर्खियों में आई थीं। वहीं इस क्लिप के वायरल होने से उनका मामला फिर से चर्चा में आ गया है। बता दें कि भारतीय महिला सरबजीत कौर पिछले साल नवंबर महीने में सिख तीर्थयात्रा के लिए पाकिस्तान गई थीं। लेकिन कौर तीर्थयात्रा के बाद पाकिस्तान से वापस नहीं लौटीं और बाद में खबर सामने आई कि उन्होंने वहां इस्लाम धर्म अपनाकर नासिर हुसैन नाम के शख्स से शादी कर ली है।

बता दें कि सरबजीत कौर नाम की एक भारतीय महिला की आवाज ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही है। सरबजीत कौर इस ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर भारत में अपने एक्स-हसबैंड से बात कर रही हैं और उनसे उन्हें वापस घर लाने की गुहार लगा रही हैं, साथ ही दावा कर रही हैं कि पाकिस्तान में उन्हें परेशान किया जा रहा है।

इस क्लिप में कौर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पाकिस्तान में हालात अच्छे नहीं हैं, क्योंकि उनका पति और उनका परिवार उन्हें परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह भारत लौटना चाहती हैं और अपने पति से वादा करने को कहा कि लौटने पर वह उन्हें किसी तरह का कष्ट नहीं पहुंचाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *