HARIDWAR: ‘राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग’ का शुभारंभ, सीएम बोले- दिव्यांगता सीमाएं नहीं बल्कि असीम संभावनाओं का प्रतीक

हरिद्वार में पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग’ के शुभारम्भ कार्यक्रम पर सीएम धामी ने जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सच्ची शक्ति विचारों में निहित होती है, शरीर में नहीं, और दिव्यांगता सीमाएं नहीं बल्कि असीम संभावनाओं का प्रतीक है । सीएम ने कहा कि आज हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने अदम्य साहस, प्रतिभा और परिश्रम के बल पर संपूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में पिछले एक दशक में देश के खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है । आज भारत का खेल बजट तीन गुना बढ़ चुका है और हमारे खिलाड़ी वैश्विक मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी डबल इंजन सरकार भी उत्तराखंड में आधुनिक एवं समावेशी खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को निरंतर सुदृढ़ कर रही है । इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि आज देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हो रहा है और प्रदेश तेजी से खेलों का उभरता केंद्र बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *