Uttarakhand News : टिम्मरसैंण गुफा में भक्तों को दर्शन दे रहे बाबा बर्फानी, शिलाओं ने लिया शिवलिंग का आकार - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : टिम्मरसैंण गुफा में भक्तों को दर्शन दे रहे बाबा बर्फानी, शिलाओं ने लिया शिवलिंग का आकार

Rain Water Harvesting

भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी की टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी इन दिनों भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। यहां बर्फ की शिलाओं ने शिवलिंग का आकार ले लिया है। बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

नीती गांव के पास टिम्मरसैंण महादेव गुफा स्थित है। सर्दियों में यहां पर प्राकृतिक रूप से बर्फ की शिला शिवलिंग का रूप ले लेती है। श्रद्धालु यहां बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां पर स्थानीय ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां दिसंबर से मार्च तक बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं।

हैदराबाद से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे अभिषेक व मोनिका का कहना है कि यहां के बारे में सुना था, इस बार यहां आकर दर्शन करने का मौका मिला। परिवार के साथ पहुंचे गमशाली गांव के रघुवीर सिंह भी टिम्मरसैंण गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को सुकून मिल रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य के भी दीदार किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *