Roorkee News : बैक करते समय कार से 10 मीटर तक बुजुर्ग को खदेड़ा, अस्पताल में मौत; चालक गाड़ी लेकर फरार - Uttarakhand Highlights

Roorkee News : बैक करते समय कार से 10 मीटर तक बुजुर्ग को खदेड़ा, अस्पताल में मौत; चालक गाड़ी लेकर फरार

Rain Water Harvesting

शहर में जामा मस्जिद के पास दुकान के बाहर बैठे एक अधेड़ को सफेद रंग की कार दस मीटर तक खदेड़ ले गई। लोगों ने उन्हें कार के नीचे से निकाला और अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है।

कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव निवासी दिलावर (87) दोपहर में किसी काम से रुड़की आए थे। इस बीच वह बड़ी जामा मस्जिद के पास सड़क किनारे बैठ गए। तभी बराबर में खड़ी एक सफेद रंग की कार के चालक ने वाहन को बिना देखे बैक किया और कार बुजुर्ग को करीब दस मीटर तक खदेड़ते चली गई।

शोर होने पर चालक ने कार रोकी और वाहन से निकला। लोगों ने कार के नीचे से बुजुर्ग को निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच घटनास्थल से लोगों के हटने पर चालक कार को लेकर फरार हो गया। चौकी प्रभारी आनंद मेहरा ने बताया कि कार नंबर से आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *