Uttarakhand News : द्वितीय केदार मदमहेश्वर की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर पहुंची, भक्ताें ने किया स्वागत

द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली अपने देव निशानों के साथ आज आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। 18 नवंबर को मंदिर के कपाट बंद होने के बाद डोली गौंडार, रांसी और गिरिया होते हुए शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया और भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया।श्रद्धालुओं ने भंडारे का भी आयोजन किया। इस दौरान 20 नवंबर से तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेला भी शुरू हो चुका है।

RAIN WATER HARVESTING HD
आज भगवान मध्यमहेश्वर की देव डोली के आगमन पर रावल भीमाशंकर लिंग ने मंगलचौंरी और ब्राह्मणखोली में पूजा-अर्चना संपन्न की और मदमहेश्वर जी की डोली को सोने का छत्र चढ़ाया। श्रद्धालुओं, पुजारियों और स्थानीय जनता ने फूल वर्षा की। सेना के बैंड सहित पारंपरिक वाद्य यंत्रों  की मंगल धुनों के बीच भव्य स्वागत किया। देव डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने दर्शन किये इसी के साथ शीतकालीन पूजाएं  शुरू हो गई। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *