Uttarakhand News : मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात, प्रभावितों को मुआवजा देने के निर्देश - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात, प्रभावितों को मुआवजा देने के निर्देश

Rain Water Harvesting

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी और डीएफओ को अनुमति लेकर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात करने के निर्देश दिए थे। अब वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ शूटर भी तैनात कर दिया है।

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को बाघ के हमले में विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और उसके अगले ही दिन ग्राम घंडियाल की प्रभा देवी के घायल हो गईं थीं। घटना की सूचना पर मंत्री महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए थे कि आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति लेकर शूटर तैनात किया जाए।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, इसलिए विभाग तत्काल जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने बाघ के हमले में प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा देने के भी निर्देश दिए। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *