Uttarakhand Weather : पहाड़ों में बर्फबारी का मैदान में भी दिख रहा असर, ठंड में हुआ इजाफा, आज भी ऐसा रहेगा मौसम - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand Weather : पहाड़ों में बर्फबारी का मैदान में भी दिख रहा असर, ठंड में हुआ इजाफा, आज भी ऐसा रहेगा मौसम

Rain Water Harvesting

पहाड़ों में हल्की बारिश बर्फबारी का असर देहरादून में भी दिख रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आज सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी जनपदों में सुबह के समय उथला कोहरा (कुहासा) छाए रहने की संभावना है। वहीं देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन यहां भी सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी तापमान में कमी आएगी।

सात दिनों में तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
पिछले वर्षों की तुलना में देरी से सही पर राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले सात में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान भी लगातार घट रहा है। तीस अक्तूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री था जो बुधवार को घटघर 28.1 डिग्री आ गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *