Weather News : पहाड़ों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, शीतलहर और कोहरा बढ़ाएगा ठंड - Uttarakhand Highlights

Weather News : पहाड़ों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, शीतलहर और कोहरा बढ़ाएगा ठंड

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शीतलहर तो मैदानी इलाकों में छाने वाला कोहरा ठंड बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार नवंबर को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पर्वतीय जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है। हालांकि छह से आठ नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *