UKSSSC: पेपर लीक के विरोध में आज कांग्रेस का प्रदेश भर में प्रदर्शन, उत्तराखंड सरकार व आयोग का पुतला फूंकेंगे - Uttarakhand Highlights

UKSSSC: पेपर लीक के विरोध में आज कांग्रेस का प्रदेश भर में प्रदर्शन, उत्तराखंड सरकार व आयोग का पुतला फूंकेंगे

Rain Water Harvesting

प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में आज सोमवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार व आयोग का पुतला फूंकेंगे।प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा, भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामला प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के दिशानिर्देश पर 22 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्न पत्र के तीन पन्ने परीक्षा के दौरान बाहर कैसे आए।

सोशल मीडिया पर भी वायरल इन तीन पन्नों को जब परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने मिलान किया था। एक जैसे प्रश्न पाए गए। सख्त नकलरोधी कानून बनाने की उपलब्धि गिना रही प्रदेश सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पेपर लीक मामले में सड़कों पर उतर कर सरकार व आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

पेपर लीक राज्य के बेरोजगारों के साथ धोखा : उपाध्याय

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा, राज्य में पेपर लीक बेरोजगारों के साथ धोखा है। इस तरह के मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कुछ लोगों ने पेपर लीक कर राज्य को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। सरकार को इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *