Uttarkashi : पानी हुआ कम तो दिखने लगे जलमग्न हुए होटल ओर आवासीय भवन, तेज प्रवाह ने खोला झील का मुहाना - Uttarakhand Highlights

Uttarkashi : पानी हुआ कम तो दिखने लगे जलमग्न हुए होटल ओर आवासीय भवन, तेज प्रवाह ने खोला झील का मुहाना

Rain Water Harvesting

बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में शुक्रवार देर रात्री में हुई बारिश के बाद यमुना के जलस्तर बढ़ने के बाद उसके तेज प्रवाह ने झील का मुहाना खोल दिया। उसके बाद वहां पर करीब चार फीट पानी कम हुआ ओर यमुनोत्री हाईवे का पुल अब आवाजाही शुरू हो गई है.।

वहीं जलमग्न हुए होटल ओर आवासीय भवनों से पानी कम हुआ है। लेकिन अभी भी वहां सभी घरों में मलबा ओर रेत भरी हुई है. साथ ही अभी भी एक दो होटलों में नदी का पानी आने खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही कुपड़ा खड्ड में लगातार पानी आ रहा है ओर वहां पर दोबारा मलबा ओर बोल्डर आने का खतरा बना हुआ है।

वहीं नदी के मुहाने पर जमा मलबे को हटाने के लिए मशीन भी वहां नहीं पहुंच पाई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं विधायक संजय डोभाल ने कहा देरी तो हुई है. लेकिन जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूरी टीम मौके पर मौजूद है। वहीं सीएम से आपदा प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज की मांग की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *