Uttarakhand : बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रोक, मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया फैसला

मौसम विभाग के राज्य में अलर्ट को देखते हुए बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा पर रोक लगाई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 12, 13 और 14 अगस्त को जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर भी तीन दिनों के लिए रोक लगा दी है।

RAIN WATER HARVESTING HD
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि सभी विभागों को सतर्क और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वार्निंग सिस्टम का परीक्षण किया गया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा अगले तीन दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है।

सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के डेंजर जोन पर 24 घंटे जेसीबी व पोकलेन मशीनें तैनात की गई है ताकि मार्ग बंद होने पर इन्हें तुरंत खोला जा सके। साथ ही पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *