Panchayat Election : मतदाताओं में दिखा उत्साह, 68 प्रतिशत वोटिंग, 28 को होगा दूसरे चरण का मतदान - Uttarakhand Highlights

Panchayat Election : मतदाताओं में दिखा उत्साह, 68 प्रतिशत वोटिंग, 28 को होगा दूसरे चरण का मतदान

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68% मतदान हुआ। कई बूथों पर रात तक मतदाताओं की कतार लगी थी। इस दौरान कुल 63 फीसदी पुरुष और 73 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह ठीक आठ बजे शुरू हो गया। शुरुआत के दो घंटे तो मतदान कुछ हल्का रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ता चला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी अपने गांव की सरकार के लिए वोट दिया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पहले चरण के मतदान में जबर्दस्त उत्साह दिखा। उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदान कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों से लेकर आपदा प्रबंधन समेत सभी विभागों के बीच तालमेल बेहतरीन रहा है। आपको बता दें कि पहले चरण में 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।

ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत

समय                       प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक      11.72%
दोपहर 12 बजे तक      27.00%
दोपहर 2 बजे तक      41.87%
शाम 4 बजे तक        55.00%
देर रात तक           68.00%दूसरे चरण में 40 विकासखंड

  • राज्य निर्वाचन आयोग अब दूसरे चरण का पंचायत चुनाव 28 जुलाई को कराएगा
  • इसमें प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंड शामिल होंगे

इतना रहा मतदान

  • उत्तरकाशी 82.00%
  • पौड़ी    59.50%
  • रुद्रप्रयाग    57.31%
  • टिहरी    59.71%
  • देहरादून    78.49%
  • चमोली    62.17%
  • चंपावत    65.59%
  • नैनीताल    70.43%
  • अल्मोड़ा    59.11%
  • बागेश्वर    63.11%
  • यूएसनगर    81.27%
  • पिथौरागढ़    64.00%

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *