उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68% मतदान हुआ। कई बूथों पर रात तक मतदाताओं की कतार लगी थी। इस दौरान कुल 63 फीसदी पुरुष और 73 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह ठीक आठ बजे शुरू हो गया। शुरुआत के दो घंटे तो मतदान कुछ हल्का रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ता चला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी अपने गांव की सरकार के लिए वोट दिया।