पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, रुद्रप्रयाग जिले में शिव-पार्वती का विवाह स्थल त्रियुगीनारायण को वैदिक पर्यटन गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैदिक पर्यटन गांव घोषित करने की कार्रवाई की जाए।
सोमवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद सभागार में पर्यटन मंत्री महाराज ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा, त्रियुगीनारायण मंदिर वेडिंग डेस्टिनेशन में रूप में उभर रहा है। इस स्थान की पौराणिक कथाओं व प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए वैदिक पर्यटन गांव घोषित किया जाए। प्रदेश के विभिन्न पर्यटक व ट्रैकिंग रूटों पर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए कैंपिंग का प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जाए। उन्होंने मानसखंड मंदिर माला मिशन की तर्ज पर केदारखंड मंदिर मिशन का मास्टर प्लान तैयार किया जाए।