Karnaprayag : घास लेने गई महिला की चट्टान से गिरकर हुई मौत ,डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से निकाला शव - Uttarakhand Highlights

Karnaprayag : घास लेने गई महिला की चट्टान से गिरकर हुई मौत ,डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से निकाला शव

Rain Water Harvesting

नारायणबगड़ के गड़सीर गांव की एक महिला की जंगल मे घास लेने के दौरान चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से महिला के शव को  रेस्क्यू किया। गडसिर गांव की 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी।

जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में गिर गई। साथ आई महिलाओं ने इस घटना की सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई।

राजस्व पुलिस डीडीआरएफ की टीम के साथ देरशाम मौके पर पहुंची और खाई से महिला का शव बरामद किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *