Badrinath landslide : बदरीनाथ हाईवे से मलबा हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू ,हाईवे खुलते ही यात्रियों ने ली राहत की सांस - Uttarakhand Highlights

Badrinath landslide : बदरीनाथ हाईवे से मलबा हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू ,हाईवे खुलते ही यात्रियों ने ली राहत की सांस

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड के चमोली के गोपेश्वर में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट के पास पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। बीआरओ ने बोल्डरों को हाईवे से हटाकर आवाजाही सुचारु कर दी है।

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को रोक लिया गया था। मौके पर पुलिस और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीम पहुंची। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में रात को हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में चट्टान से छिटक कर पत्थर हाईवे पर आ गए थे।

जिसके चलते सुबह से ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे यात्रा वाहनों को हाईवे के दोनों ओर से रोक लिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाईवे के खुलने पर तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर भेज दिया गया।

केदारनाथ में भी तेज बारिश
वहीं, केदारनाथ में तेज बारिश हो रही है, इसके चलते सोनप्रयाग में यात्री रोके गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कल रात से ही केदारनाथ में तेज बारिश हो रही है। पैदल मार्ग के सभी पडावों पर सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *