Dehradun : अनियंत्रित डंपर टोल प्लाजा की बैरिकेडिंग से टकराया, बड़ा हादसा होने से टला - Uttarakhand Highlights

Dehradun : अनियंत्रित डंपर टोल प्लाजा की बैरिकेडिंग से टकराया, बड़ा हादसा होने से टला

Rain Water Harvesting

डोईवाला के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा एक खनन सामग्री से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। डंपर जैसे ही मनीमाई मंदिर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा, उसके ब्रेक फेल हो गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डंपर को सीधे टोल प्लाजा की किसी लेन में घुसाने की बजाय, उससे पहले बनी पत्थर की बैरिकेडिंग से टकरा दिया।

चालक के इस त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया और मौके पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद डंपर वहीं रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को हटवाया गया और यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया। घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। चालक की सूझबूझ से टोल प्लाजा पर मौजूद यात्रियों की जान बच सकी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *