Uttarakhand: जब शूर्पणखा बोली-EXCUSE ME…कुछ हटकर है ये रामलीला, कलाकारों के रोचक डायलॉग पर खूब लग रहे ठहाके

रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम मवाणा घोलतीर में इन दिनों रामलीला मंचन चल रहा है। इसमें पूरे क्षेत्र के लोग रामलीला के मंचन का आनंद ले रहे हैं। रामलीला में शूर्पणखा संवाद काफी रोचक रहा। सूर्पनखा ने जब राम के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

RAIN WATER HARVESTING HD

राम ने ठुकरा दिया। इसके बाद जब लक्ष्मण से संवाद हुआ तो उसमें सूर्पनखा का किरदार निभा रहे कलाकार ने अंग्रेजी में संबोधन किया। सूर्पनखा ने जैसे ही एक्सक्यूज मी…कहा तो दर्शक भी ठहाके लगाने लगे।

रामलीला का मंचन विभिन्न रागनियों और रामचरित मानस की चाैपाईयों से किया जा रहा है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनूप राणा ने बताया कि गांव की रामलीला बहुत प्राचीन है। आज भी इस परंपरा को गांव के सभी लोगों के सहयोग से जीवित रखा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *