Uttarakhand : कैंची धाम में रील बनाने पर लगी रोक, जीरो जॉन भी लागू रहेगा

कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर सोमवार को डीएम वंदना सिंह ने मंदिर समिति व संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें यातायात, पार्किंग, शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

RAIN WATER HARVESTING HD

डीएम ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक होने की संभावना है। भीड़ की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने को निर्देश दिए हैं। 15 जून को मंदिर परिसर व रास्ते में रील वीडियो या फोटो खींचने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि भीड़ के कारण कोई अव्यवस्था न हो। नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। भारी भीड़ के कारण 15 जून को श्रद्धालु प्रसाद नहीं ले पाते थे। इस बार 16, 17 और 18 जून को भी मंदिर समिति की ओर से मालपुए प्रसाद के रूप में बांटे जाएंगे। भंडारे के लिए सड़कों पर फड़ या दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। केवल पार्किंग स्थलों या निजी घरों के आंगन में ही भंडारा और पानी बांटा जा सकेगा। बैठक में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, एसडीएम तुषार सैनी, मंदिर समिति प्रबंधक प्रदीप साह आदि रहे।

 

क्या हैं तैयारियां?

दोपहिया वाहनों का प्रवेश कैंची धाम तक प्रतिबंधित रहेगा।

10 स्थानों पर अस्थायी और स्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, जहां से शटल सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, भवाली, खैरना, नैनी बैंड आदि से शटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर 14 और 15 जून को ‘जीरो जोन’ प्रभावी रहेगा।

पैदल मार्ग और ट्रैकभवाली से नैनीताल के बीच पैदल ट्रैक तैयार कर लिया गया है। श्रद्धालु इस मार्ग से भी मंदिर तक पहुंच सकेंगे। पैदल चल रही भीड़ को आगे बढ़ाने के लिए रास्ते में फोटो-वीडियो लेने की अनुमति नहीं होगी।

100 अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए जाएंगे।

नगर पालिका की ओर से मोबाइल टॉयलेट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टरों की टीम, एम्बुलेंस और पेयजल टेंकर उपलब्ध रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *