उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक व अन्य तकनीकी संवर्ग के पदों की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वहीं, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक की मेरिट सूची और राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सचिव विप्रा त्रिवेदी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अनुदेशक और अन्य तकनीकी संवर्ग के पदों के लिए पिछले साल 20 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच अलग-अलग पालियों में परीक्षा कराई थी। इसकी मेरिट सूची 19 मार्च को जारी की गई थी।