Uttarakhand : घूसखोरो पर जमकर बरसे धाकड़ धामी आरोपी गिरफ्तार , X पर ट्रेंड रहा धामी क्लीन करप्शन - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : घूसखोरो पर जमकर बरसे धाकड़ धामी आरोपी गिरफ्तार , X पर ट्रेंड रहा धामी क्लीन करप्शन

Rain Water Harvesting

पिछले एक सप्ताह में उत्तराखंड विजिलेंस पांच आरोपियों को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें मुख्य कोषाधिकारी से लेकर राजस्व विभाग के नाजिर तक शामिल हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस मुहिम को देशभर में सराहना मिल रही है।

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धामी क्लीन अप करप्शन हैशटैग ट्रेंड करता नजर आया। जिसमें हजारों लोग इस मुहिम के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करते नजर आए। यूजर्स ने अपनी टिप्पणियों में कहा कि राज्य अब उस बदलाव की ओर बढ़ रहा है, जिसका सपना जनता ने बरसों से देखा था, इससे राजकाज में पारदर्शिता कायम होगी।

यूजर्स ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को ज़मीन पर उतारा है। बीते तीन वर्षों में 150 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया। बता दें कि धामी सरकार सख्त नकल विरोधी कानून के जरिए भी भर्तियों में होने वाली धांधलियों पर लगाम कस चुकी है। इसका असर अब राजकाज पर भी नजर आ रहा है।

देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट की ताजा रैंकिंग के अनुसार, छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य के मजबूत वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुख नीतियों का परिणाम है। इससे पहले नीति आयोग द्वारा जारी 2023-24 की सतत विकास रैंकिंग में भी राज्य को प्रथम स्थान हो चुका है।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *