Uttarakhand : वेल्डर की नौकरी के बहाने दुबई भेजकर सफाई का काम कराया - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : वेल्डर की नौकरी के बहाने दुबई भेजकर सफाई का काम कराया

Rain Water Harvesting

किच्छा के चुटकी देवरिया निवासी एक युवक बेहतर नौकरी के झांसे में आकर एक एजेंट के जरिए दुबई पहुंच गया। वेल्डर के काम के लिए भेजे गए विशाल कोली से फैक्टरी में सफाई का काम कराया जाने लगा और इसके साथ पाकिस्तान के युवकों को रखा गया। इन लोगों के उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

इस पर युवक की मां ने पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एजेंट को पकड़ा। पुलिस की सख्ती के बाद युवक सकुशल लौट आया  है। उसने परिवार के साथ एसएसपी से मिलकर आभार जताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *