Chardham Yatra : यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत ,अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने तोड़ा दम - Uttarakhand Highlights

Chardham Yatra : यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत ,अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने तोड़ा दम

Rain Water Harvesting

यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग भैरव मंदिर के पास एक श्रद्धालु की मौत हो गई। धाम में 15 दिनों में यह तीसरी मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दंतपुरा मुरैना मध्य प्रदेश के 60 वर्षीय राजेन्द्र कुमार परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम मां यमुना के दर्शन करने जा रहे थ।

भैरव मंदिर के पास अचानक तबीयत बिगड़ी उन्हें पुलिस जवानों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।

डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार उनकी श्रद्धालु की मौत हार्टअटैक से हुई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर इससे पहले दो मौतें हो चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *