Chardham Yatra 2025 : 12 दिन में साढ़े पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, आंकड़ा 27 लाख के पार - Uttarakhand Highlights

Chardham Yatra 2025 : 12 दिन में साढ़े पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, आंकड़ा 27 लाख के पार

Rain Water Harvesting

चारधाम यात्रा में 12 दिन के भीतर साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार हो चुका है।

मौसम की चुनौतियों के बावजूद केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ है। पर्यटन विभाग के अनुसार 30 अप्रैल से 11 मई तक चारोंधाम में 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 2.27 लाख, बदरीनाथ में 1.17 लाख, गंगोत्री में 94251, यमुनोत्री में 1.13 लाख ने दर्शन किए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *