Uttarakhand : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से लोगों में खुशी, सेना को दी बधाई

राजधानी देहरादून की सड़कों पर बुधवार सुबह भारत माता की जय के जयकारों की गूंज सुनाई दी। पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद की सफलता की खुशी लोगों के चेहरे पर दिखी।

RAIN WATER HARVESTING HD

दून में योगाचार्य डा बिपिन जोशी के सानिध्य में गढ़ी कैंट में भारतीय सेना को बधाई दी गई। डॉ जोशी ने कहा कि आतंकवाद का अब खत्मा होना ही चाहिए। हर आतंकवादी को जमीन में गाड़ने तक कार्रवाई जारी रहनी चाहिए |

स्कूल के प्रधानाचार्य वसंत उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में रैली में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए आज पौराणिक टपकेश्वर महादेव देहरादून में भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया गया और भारतीय सैनिकों के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *