Tamil Nadu : BJP और AIADMK में फिर गठबंधन, शाह बोले- मिलकर लड़ेंगे चुनाव - Uttarakhand Highlights

Tamil Nadu : BJP और AIADMK में फिर गठबंधन, शाह बोले- मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Rain Water Harvesting

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन हो गया है। इसका एलान चेन्नई दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। चेन्नई में एआईएडीएमके नेता ई. के. पलानीस्वामी के साथ प्रेसवार्ता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज एआईएडीएमके और भाजपा के नेताओं ने मिलकर तय किया है कि आने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एआईएडीएके, भाजपा और सभी साथी दल मिलकर एनडीए के रूप में एक साथ लड़ेंगे।’

इस दौरान अमित शाह ने कहा- एनईईटी और परिसीमन का मुद्दा ये (विपक्ष) लोग ध्यान भटकाने के लिए खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- अन्नाद्रमुक की कोई शर्त और मांग नहीं है… अन्नाद्रमुक के आंतरिक मामलों में हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होगा… यह गठबंधन एनडीए और अन्नाद्रमुक दोनों के लिए फायदेमंद होने वाला है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘ये चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे’।

इस दौरान अमित शाह ने कहा, ‘हम जनता के असली मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और मैं मानता हूं कि तमिलनाडु की जनता असली मुद्दों को जानती है और डीएमके से जवाब भी चाहती है।’

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *