Uttarakhand: सरकार ने 18 और भाजपा नेताओं को सौंपी ज़िम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने पर विभिन्न आयोगों, प्राधिकरणों, परिषदों और समितियों में 18 और भाजपा नेताओं को ज़िम्मेदारियां सौंपी हैं। इससे पहले 1 अप्रैल को 20 नेताओं को दायित्व दिए गए थे। इस नए वितरण के साथ, अब तक कुल 55 नेताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जा चुका है।

RAIN WATER HARVESTING HD

दायित्व वितरण की दूसरी सूची जारी:

राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व वितरण की चर्चाओं के बीच, नवरात्रि के दौरान भाजपा नेताओं को ज़िम्मेदारियां देने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर रात जारी की गई दूसरी सूची में 18 नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनमें झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल भी शामिल हैं। प्रदेश भाजपा द्वारा सुझाए गए नेताओं में से अब तक 38 को दायित्व मिल चुके हैं।

अभी और नियुक्तियां बाकी:

गढ़वाल मंडल विकास निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम, बद्री-केदार मंदिर समिति, फिल्म विकास परिषद समेत कई अन्य निगमों और परिषदों में अभी नियुक्तियां बाकी हैं। जल्द ही एक और सूची जारी होने की उम्मीद है।

16 उपाध्यक्ष, एक अध्यक्ष और एक सह-अध्यक्ष नियुक्त:

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा सौंपी गई ज़िम्मेदारियों में 16 उपाध्यक्ष, एक अध्यक्ष और एक सह-अध्यक्ष शामिल हैं।

नियुक्तियों का विवरण:

  • उपाध्यक्ष: बलवीर घुनियाल (जड़ी-बूटी सलाहकार समिति), सुरेंद्र मोघा (उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड), भुवन विक्रम डबराल (जड़ी-बूटी सलाहकार समिति), सुभाष बड़थ्वाल (राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद), पुनीत मित्तल (नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद), गिरीश डोभाल (प्रदेशीय मौन परिषद), गीताराम गौड़ (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद), डॉ. जयपाल (उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति), देशराज कर्णवाल (समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति), अजीत चौधरी (उत्तराखंड राज्य किसान आयोग), प्रताप सिंह पंवार (राज्य औषधीय पादप बोर्ड), जगत सिंह चौहान (राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति), शंकर कोरंगा (राज्य स्तरीय जलागम परिषद), महेश्वर सिंह महरा (चाय विकास सलाहकार परिषद), नवीन वर्मा (वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद), अशोक नबयाल (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद)।

  • अध्यक्ष: गीता रावत (राज्य स्तरीय सतर्कता समिति)

  • सह-अध्यक्ष: सरदार मनजीत सिंह (प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन नियुक्तियों से राज्य में जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभावी अनुश्रवण में तेजी आएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *