Canada: कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या, एक संदिग्ध गिरफ्तार - Uttarakhand Highlights

Canada: कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Rain Water Harvesting

भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को बताया कि कनाडा के रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। उच्चायोग ने बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर लिखा कि हम रॉकलैंड, ओटावा के पास, चाकू मारने की घटना में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु से गहरे दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हम स्थानीय समुदाय संघ के माध्यम से शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए संपर्क में हैं।

कनाडा की मीडिया के अनुसार क्लेरेन्स-रॉकलैंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *