Uttarakhand : श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को पूर्वाह्न 10. 30 बजे खुलेंगे । - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को पूर्वाह्न 10. 30 बजे खुलेंगे ।

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025

 

•श्री गंगोत्री धाम के कपाट

अक्षय तृतीया को पूर्वाह्न

10. 30 बजे खुलेंगे।

 

• नव संवत्सर पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति ने कपाट खुलने की तिथि तथा समय की घोषणा की।

 

देहरादून/ उत्तरकाशी: 30 मार्च।श्री गंगोत्री धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष अक्षय तृतीया बुधवार 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 10.30 बजे खुलेंगे।

श्री गंगोत्री धाम के कपाट पारंपरिक रूप से अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलते है आज नव संवत्सर पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा मे कपाट खुलने का समय -मुहूर्त तय किया।

अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को ही श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय की घोषणा यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा 3 अप्रैल यमुना जयंती पर होगी।

 

वहीं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय पहले ही घोषित है।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे खुलेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *