Uttarakhand: चारधाम यात्रा आठ भाषाओं में ब्रॉशर और कैलेंडर जारी

देहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा के लिए आठ भाषाओं में ब्रॉशर और कैलेंडर जारी किया है। समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं।

RAIN WATER HARVESTING HD

आठ भाषाओं में उपलब्ध:

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन और सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के निर्देश पर यह ब्रॉशर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में प्रकाशित किया गया है।

ब्रॉशर में दी गई है ये जानकारी:

इस ब्रॉशर में तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के अलावा पंच बदरी, पंच केदार और बदरीनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों की जानकारी मिलेगी। साथ ही, शीतकालीन यात्रा स्थलों के बारे में भी जानकारी दी गई है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *