एलयूसीसी कंपनी पर श्रीनगर पुलिस ने चलाया चाबुक, शाखा प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज - Uttarakhand Highlights

एलयूसीसी कंपनी पर श्रीनगर पुलिस ने चलाया चाबुक, शाखा प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज

Rain Water Harvesting

श्रीनगर: जिले में निवेशकों के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने की आरोपी एलयूसीसी कंपनी पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. दरअसल स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद श्रीनगर पुलिस ने एलयूसीसी कंपनी की शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

निवेशकों के नाम पर भारी ठगी का आरोप: श्रीकोट निवासी सबर सिंह नेगी और अन्य निवेशकों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कंपनी के एजेंटों ने उन्हें आकर्षक योजनाओं का लालच देकर आरडी (आवर्ती जमा) खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया. उपभोक्ताओं को भरोसा दिया गया कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और उन्हें और अधिक निवेशकों को जोड़ने के लिए कहा गया. फरवरी-मार्च 2024 में कंपनी अचानक बंद हो गई, इसके बावजूद अक्टूबर 2024 तक निवेशकों से धनराशि ली जाती रही. जब निवेशकों ने अपनी जमा राशि की मांग की, तो शाखा प्रबंधक ने जनवरी 2025 तक पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई धनराशि नहीं लौटाई गई है.

निवेशकों में भारी आक्रोश: प्राप्त शिकायतों के आधार पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने एलयूसीसी कंपनी की शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है. इस धोखाधड़ी से प्रभावित निवेशकों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि उनकी सारी कमाई के पैसे लूट लिए गए हैं और अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे अपनी रकम कैसे वापस पाएंगे.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *