रामनगर में अनिल बलूनी ने BJP प्रत्याशी के साथ निकाला रोड शो, जीत का किया दावा - Uttarakhand Highlights

रामनगर में अनिल बलूनी ने BJP प्रत्याशी के साथ निकाला रोड शो, जीत का किया दावा

Rain Water Harvesting

रामनगरः उत्तराखंड निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार के आखिरी दिन राजनीतिक दलों ने जोर शोर से जन समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कांग्रेस की तरफ से हरीश रावत ने हरिद्वार के भगवानपुर और करन माहरा ने अल्मोड़ा में जनसंपर्क कर जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. वहीं भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम धामी ने उत्तरकाशी, हरिद्वार और देहरादून में विशाल रोड शो किया. भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी और रामनगर में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की.

गढ़वाल लोकसभा से भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रामनगर पहुंचकर रामनगर नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी मदन जोशी के पक्ष में रोड शो किया. रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का बाइकों और जिप्सियों में सवार हुजूम भी उमड़ा रहा. मीडिया से बात करते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा परचम लहराने जा रही है.

पूरे प्रदेश में भ्रमण के दौरान भाजपा के प्रति जनता में जिस प्रकार का जोश, उमंग देखा जा रहा है, उससे साफ है कि भाजपा प्रत्याशी बड़ी जीत दर्ज कर रहे हैं. वहीं प्रतिद्वंदी हतोत्साहित हैं. जिससे स्पष्ट है कि भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करने जा रही है.

वहीं, बागियों के सवाल पर अनिल बलूनी ने कहा कि, जो चीज निकल गई, उसे छोड़ देना चाहिए. क्योंकि भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ाने वाली पार्टी है. समय के साथ जीत को लेकर आगे बढ़ती है.

गौर है कि रामनगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 प्रत्याशी मैदान में है. भाजपा से मदन जोशी, बसपा से विनोद अंजान चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कांग्रेस की तरफ से ओपन सीट घोषित की गई है. दो प्रत्याशियों को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के गुट बन चुके हैं. लिहाजा किसी भी प्रत्याशी को कांग्रेस ने चुनाव चिन्ह नहीं दिया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *