Haridwar : जेल के कैदियों के लिए ड्रोन एंबुलेंस की शुरुआत, एम्स से पहुंचाए गई दवाइयां और ब्लड

हरिद्वारः जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए ड्रोन एंबुलेंस की शुरुआत की गई है. बुधवार को एम्स ऋषिकेश की मदद से ड्रोन एंबुलेंस के जरिए हरिद्वार जिला कारागार में बंद 10 बंदियों के लिए हेपेटाइटिस सी की दवाइयां मंगाई गई. साथ ही 10 बंदियों के ही ब्लड सैंपल एम्स ऋषिकेश में जांच के लिए भिजवाए गए है.

RAIN WATER HARVESTING HD

जानकारी देते हुए हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि 15 जनवरी से हरिद्वार की जिला कारागार में एम्स ऋषिकेश द्वारा दवाइयां ड्रोन के माध्यम से ड्रॉप करने की सुविधा शुरू की गई है. जिसमें हरिद्वार की जिला कारागार में मौजूद 10 बंदियों की दवाइयां मंगाई गई हैं.

उन्होंने बताया कि एम्स की डायरेक्टर प्रोफेसर मीनू सिंह और डॉक्टर अजीत भदौरिया के द्वारा यह दवाइयां एम्स ऋषिकेश से रवाना की गई. इसी के साथ 10 बंदियों के ब्लड सैंपल भी ड्रोन से एम्स ऋषिकेश में भेजे गए हैं. इससे जिला कारागार में बंद कैदियों को अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. साथ ही जेल प्रशासन को कैदी के खराब स्वास्थ्य पर नॉर्मल जांच के लिए अस्पताल नहीं ले जाना पड़ेगा. इससे कैदियों को जल्द स्वस्थ लाभ भी मिलेगा. हालांकि यदि ज्यादा ही आवश्यकता होती है तो उसके बाद ही अब कैदियों को जेल से बाहर अस्पताल ले जाया जाएगा.

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि जल्द ही हमारे द्वारा एम्स के डॉक्टर के साथ अब कैदियों के स्वास्थ्य पर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा मदद ली जाएगी. जिससे जिला कारागार में बंद कैदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही अपनी समस्याएं डॉक्टर को बता सकते हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *