हे प्रभु ये क्या हो रहा है मुंह दिखाई में दुल्हन ने मांगी बीयर और गांजा : जानिए पूरा मामला - Uttarakhand Highlights

हे प्रभु ये क्या हो रहा है मुंह दिखाई में दुल्हन ने मांगी बीयर और गांजा : जानिए पूरा मामला

Rain Water Harvesting

सहारनपुर। सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां सुहागरात पर एक दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर की डिमांड कर डाली। यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई तो मामला पुलिस थाने जा पहुंचा।

पुलिस अब दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कर रही है। दुल्हन लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है। मामला पुराने शहर की एक कॉलोनी से जुड़ा है। दूल्हे ने अपने परिवार को बताया कि दुल्हन की डिमांड मुंह दिखाई में बीयर तक ही नहीं रही, पत्नी ने कहा कि बीयर लाते हुए गांजा भी लेते आना। इसके बाद डिमांड बढ़ती गई और उसने बकरे

■ दूल्हे का आरोप, बकरे का मांस मंगवाने की जिद पर भी अड़ी दुल्हन दूल्हे ने दुल्हन की डिमांड सुनने के बाद साथ रहने से इंकार किया

का मांस भी लाने के लिए कहा। यह सब सुनकर पति हैरान रह गया। घटना को लेकर पहले परिवार में ही विवाद होता रहा, लेकिन दूल्हे पक्ष ने बिना देरी किए मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *