Big breaking:उत्तराखंड में ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को मिली मंजूरी, निकाय चुनाव का रास्ता साफ - Uttarakhand Highlights

Big breaking:उत्तराखंड में ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को मिली मंजूरी, निकाय चुनाव का रास्ता साफ

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है

ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राजभवन से मिली मंजूरी

अब प्रदेश में निकाय चुनाव कराने का रास्ता हो गया साफ

राज्य में 20 दिसंबर तक निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने की है संभावना

अधिसूचना जारी होने से पहले निकाय आरक्षण सूची करना होगा तैयार राजभवन द्वारा ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद राज्य में निकाय चुनाव को लेकर आ रही थी दिक्कतें प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव होंगेउत्तराखंड के निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। राजभवन ने निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। अब एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ओबीसी आरक्षण लागू होगा। इस महीने के अंत में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है उत्तराखंड के निकाय चुनाव के लिए अध्यादेश को विधि विभाग की हरी झंडी मिल गई थी। विभाग ने अपनी कानूनी राय राजभवन को भेजी थी। जिसके बाद राजभवन को इस पर निर्णय लेना था। निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है। इसके लिए शासन ने राजभवन को कानून में बदलाव के मकसद से अध्यादेश भेजा था राजभवन की विधि टीम ने किसी कानून का हवाला देते हुए इसे रोक लिया था। राजभवन ने ही शासन में विधि विभाग से इस पर राय मांगी। विधि विभाग ने इसे हरी झंडी दे दी। कुछ कानूनों का हवाला देते हुए विधि विभाग ने माना है कि राजभवन चाहे तो अध्यादेश को मंजूरी दे सकता है अब राज्यपाल ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी है , जिसके साथ ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाएगी। उसके बाद निकाय चुनाव होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *