Rishikesh : पत्नी साक्षी के साथ कुमाऊंनी गानों पर जमकर थिरके महेंद्र सिंह धोनी

ऋषिकेश: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए थे. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में काफी मस्ती की. महेंद्र सिंह धोनी के डांस का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो जमकर डांस कर रहे है. वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास का बताया जा रहा है.

RAIN WATER HARVESTING HD

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों महेंद्र सिंह धोनी ऋषिकेश से करीब 35 किलोमीटर दूर श्रीनगर रोड पर एक होटल में पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ पत्नी साक्षी और परिवार के अन्य सदस्य भी थे. महेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ गढ़वाली गीतों पर जमकर थिरके. यह पूरा कार्यक्रम गोपनीय रूप से रखा गया. मीडिया को भी इसकी भनक नहीं लगने दी गई. हालांकि उनके दिल्ली लौटने के बाद ये वीडियो सामने आया है.

कुमाऊं के प्रसिद्ध बेड़ू पाको और गुलाबी शरारा गीतों पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, उनकी पत्नी साक्षी के साथ अन्य सदस्यों को नाचते हुए दिखा जा सकता है. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाला हैं, लेकिन उनके माता-पिता रांची में बस गए थे. महेंद्र सिंह धोनी अक्सर उत्तराखंड आते रहते हैं. कुछ समय पहले वो पत्नी साक्षी के साथ अपने पैतृक गांव भी गए थे.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *