Rudrapur : में पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

रुद्रपुर: किच्छा कोतवाली के कलकत्ता चौकी क्षेत्र में गौतस्करी कर रहे एक बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. आरोपी को किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है. आरोपी के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड में हत्या, गौतस्करी और पशु चोरी करने के कई मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी से पूछताछ जारी है.

RAIN WATER HARVESTING HD

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में गौ तस्करी कर रहे तस्कर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लगी है. घायल तस्कर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती किया गया है. सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली. जानकारी के मुताबिक आज सुबह किच्छा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुरैशी मोहल्ले में एक व्यक्ति गौतस्करी का कार्य कर रहा है. जिस पर टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति बाइक में एक कट्टा बांधे जा रहा था.

टीम को संदिग्ध लगने पर उसका पीछा किया गया तो आरोपी बाइक लेकर कलकत्ता चौकी क्षेत्र की ओर मूड गया. जहां पर टीम को सूचना दी गई तो टीम चेकिंग अभियान में जुट गई. तभी आरोपी सामने चेकिंग को देख बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. जिसका पीछा टीम द्वारा किया गया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया. इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को किच्छा सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तस्लीम कुरैशी बताया है. आरोपी के खिलाफ हत्या, गौतस्करी, पशु चोरी के कई मुकदमे यूपी और उत्तराखंड में दर्ज है. आरोपी से टीम पूछताछ कर रही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *