Big breaking:रैबार पहाड़ का न्यूज़ पोर्टल की खबर पर लगी मुहर दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए डीजीपी

देहरादून: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक के रूप में अब आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ जिम्मेदारी संभालेंगे. शासन में गृह सचिव शैलेश बगौली ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं. दीपम सेठ की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद से ही लगातार उनके पुलिस महानिदेशक के रूप में तैनाती मिलने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी. ऐसे में सोमवार को शासन ने कयासों को सच साबित करते हुए पुलिस महानिदेशक के रूप में दीपम सेठ को जिम्मेदारी देने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है. वहीं दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. दीपम सेठ राज्य के 13वें पुलिस महानिदेशक होंगे.

RAIN WATER HARVESTING HD

दीपम सेठ बनाए गए उत्तराखंड के नए डीजीपी: गौर हो कि उत्तराखंड पुलिस को नया पुलिस महानिदेशक मिल गया है. गृह विभाग ने दीपम सेठ को पुलिस महानिदेशक बनाए जाने का आदेश जारी किया है. उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक के तौर पर स्थाई तैनाती को लेकर पिछले लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार के पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अभिनव कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया गया था.

पांच साल से प्रतिनियुक्ति पर चल रहे आईपीएस दीपम सेठ के रिलीव होकर सोमवार को उत्तराखंड में ज्वाइन करते ही गृह विभाग ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को उत्तराखंड का डीजीपी बनाते हुए आदेश जारी दिए। कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार को अवमुक्त कर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *