Punjab : 400 डॉक्टरों की भर्ती, चार नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना - Uttarakhand Highlights

Punjab : 400 डॉक्टरों की भर्ती, चार नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना

Rain Water Harvesting

फरीदकोट: पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार प्रदान करने के लिए जल्द ही राज्य में 400 डॉक्टरों की भर्ती करेगी। इस संबंध में पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

चार नए मेडिकल कॉलेज

इसके अलावा राज्य को मेडिकल शिक्षा में अग्रणी राज्य बनाने के लिए चार जिलों में और नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्थानीय डॉ. महिंदर सिंह सांभी सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। वे यहां स्वास्थ्य विभाग के हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत विद्यार्थियों को डेंगू के प्रति जागरुक करने के लिए पहुंचे थे।

मान सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में निचले स्तर पर बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों से बेहतर इलाज हो रहा है।

“आम आदमी क्लीनिक से 2.25 करोड़ लोगों का इलाज”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 881 आम आदमी क्लीनिक से 2 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लोग इलाज करा चुके हैं। जिनमें से 1.25 करोड़ लोग वे हैं जिनका उपचार वहां से चल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *