Uttarakhand : के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 104 लैब टेक्नीशियन, स्वास्थ्य मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 104 लैब टेक्नीशियन, स्वास्थ्य मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 लैब टेक्नीशियन मिल गए हैं. उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने लिखित परीक्षा और अभिलेख सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है. इन लैब टेक्नीशियन की तैनाती प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी. इसके बाद मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट समय पर मिल पाएगी. आने वाले समय में मेडिकल सोशल वर्कर नर्सिंग कॉलेज के ट्यूटरों की भी नियुक्तियां की जाएगी.

मेडिकल कॉलेजों को मिले लैब टेक्नीशियन: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी चयनित लैब टेक्नीशियनों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज को सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रही है ताकि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके. उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि 2020-21 में टेक्नीशियन संवर्ग के तहत 306 पदों पर टेक्नीशियन की भर्ती निकाली गई थी. इस तरह साल 2023 में 202 पदों पर टेक्नीशियन का चयन कर दिया गया था.

तैनाती से मरीजों को मिलेगी राहत: धन सिंह रावत का कहना है कि मेडिकल कॉलेजों में 104 लैब टेक्नीशियनों की तैनाती के बाद मरीज को काफी राहत मिलेगी. इसके अलावा जल्द ही राज्य के मेडिकल कॉलेज के 1455 नर्सिंग अधिकारियों का परीक्षा परिणाम भी जारी किया जाएगा और उसके बाद उन्हें भी मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति मिल सकेगी. आने वाले समय में मेडिकल सोशल वर्कर नर्सिंग कॉलेज के ट्यूटरों की भी नियुक्तियां की जाएगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *