Dehradun : मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को वाहन ने मारी टक्कर, आरोपी चालक को खोज रही पुलिस - Uttarakhand Highlights

Dehradun : मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को वाहन ने मारी टक्कर, आरोपी चालक को खोज रही पुलिस

Rain Water Harvesting

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानो रोड पर जंगलात बैरियर के पास मॉर्निंग वॉक पर गई एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जबकि, वाहन चालक मौके पर फरार हो गया. वहीं, महिला के साथ गए बेटे ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. अब पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुट गई है.

मॉर्निंग वॉक पर गई महिला को वाहन ने मारी टक्कर: जानकारी के मुताबिक, देहरादून के भोपाल पानी निवासी 63 वर्षीया निर्मला देवी अपने बेटे के साथ सोडा सरोली से बड़ासी की तरफ मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही थी. तभी जंगलात बैरियर के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और वाहन रायपुर की तरफ भाग गया. जिसे देख बेटे के होश उड़ गए. इसके बाद बेटे ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी.

क्या बोली पुलिस?  रायपुर थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है. दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. साथ ही मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही फरार आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *