Dehradun : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम...सीएम धामी बोले- विभाजन की पीड़ा शब्दों में नहीं हो सकती है बंया - Uttarakhand Highlights

Dehradun : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम…सीएम धामी बोले- विभाजन की पीड़ा शब्दों में नहीं हो सकती है बंया

Rain Water Harvesting

देहरादून : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें सीएम धामी ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत कर आजादी के सेनानियों को नमन किया.इस दौरान उनके साथ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत राजपुर रोड विधायक खजानदास भी मौजूद रहे.इस मौके पर सीएम ने कहा कि देश विभाजन की विभीषिका को नहीं भूल सकता. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आजादी के एक दिन पहले भारत को दो टुकड़ों में बांट दिया गया.जिस तरह भारत मां के सीने को छलनी किया गया वो कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन इतिहास का वो काला अध्याय है, जब भारत मां के आंचल में बसे करोड़ों लोग विभाजन की विभीषिका से गुजरते हुए अपने घरों , गांवों और बस्तियों से उजाड़े गए. आज भी उन लोगों की आंखों में वो पीड़ा जिंदा हैं. उत्तराखंड में कई लोग ऐसे हैं जिन्होने विभाजन की पीड़ा को झेला है. सीएम ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को शब्दों में बंया नहीं किया जा सकता है.क्योंकि केवल भूभाग का ही विभाजन नहीं हो रहा था.बल्कि लाखों के लोगों के घरों का, उनकी जिंदगियों का और उनकी सांस्कृतिक पहचान का भी विभाजन हो रहा था.

वहीं बांग्लादेश हिंसा को लेकर सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमे बांग्लादेश की चिंता है. लेकिन जो लोग हर छोटे छोटे मुद्दों पर भारत के अंदर कैंडल मार्च निकालते थे.और तमाम प्रकार के विरोध प्रदर्शन करते थे.वो लोग आज न जाने किन बिलों में घुसे हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *