Dehradun : जलागम विभाग संग सीएम धामी की समीक्षा बैठक...सूखी नदियों को पुनर्जीवित करने के दिए निर्देश - Uttarakhand Highlights

Dehradun : जलागम विभाग संग सीएम धामी की समीक्षा बैठक…सूखी नदियों को पुनर्जीवित करने के दिए निर्देश

Rain Water Harvesting

देहरादून : राज्य के विकास को लेकर सीएम धामी लागातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं.कल जहां सीएम धामी ने सचिवों के साथ बैठक की थी.वहीं आज सीएम धामी ने जलागम विभाग के साथ समीक्षा बैठक की.बैठक में जलागम मंत्री सतपाल महाराज के साथ मुख्यसचिव राधा रतूड़ी और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे.बैठक के दौरान सीएम धामी ने विभाग की ओर से चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की.साथ ही प्रदेश में चल रही परियोजनाओं से जनता को क्या लाभ हुआ है, इसपर भी मंथन किया गया.


समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समीक्षा बैठक में लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ जो नाले और नदियां सूख गए हैं उनको फिर से जीवित करने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया.

मुख्यमंत्री ने जलागम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव को जलागम विभाग अपने योजना में लेकर उनका विकास करें.इसके साथ ही सीएम धामी कहा कि प्रदेश की जो नदियां सूख गई है उनको भी पुनर्जीवित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सरकार की जो योजनाएं चल रही है उनको प्रभावी ढंग से धरातल पर उतरने के निर्देश दिए गए हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *