Dehradun : सीएम धामी ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, ढिलाई बरतने पर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण - Uttarakhand Highlights

Dehradun : सीएम धामी ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, ढिलाई बरतने पर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Rain Water Harvesting

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की बैठक के दौरान अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। । बैठक के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों का अपडेट लिया । जिन विभागों के अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं के समाधान में शिथिलता बरती गई थी उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए और कहा कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है तो अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शिकायतकर्ताओं से भी सीएम ने की बात

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान शिकायतकर्ताओं से वार्ता भी की। जिन लोगों की समस्या का समाधान हो चुका है उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने साथ ही अन्य शिकायतकर्ताओं की समस्या का समाधान त्वरित रुप से करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से तहसील दिवसों का आयोजन करने और समाधान होने के बाद जनता से फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए। SDG इंडेक्स में सर्वोच्च रैंक प्राप्त करने को सकारात्मक बिंदु बताते हुए उन्होंने अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि कार्य पद्धति में गुणात्मक सुधार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया जाए।

 

ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में जिन विभागों के अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं के समाधान में ढिलाई बरती गई थी उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए, सीएम धामी ने कहा कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है तो अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सीएम ने बैठक में डीएम को नियमित रूप से तहसील दिवसों का आयोजन करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान होने के बाद उनसे फीडबैक प्राप्त करने के लिए कहा. सीएम ने SDG इंडेक्स में सर्वोच्च रैंक प्राप्त करने को सकारात्मक बिंदु बताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य पद्धति में गुणात्मक सुधार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *